Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना मुरार पुलिस की वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाही

ग्वालियर। दिनांक 03.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 02.01.2025 को मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र में एक्टिवा चोरी करने वाला चोर उसे बेचने के लिए जडेरुआ बांध से 06 न. चौराहा तरफ आ रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस बल की टीम को जडेरुआ बांध पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति ग्रे रंग की एक्टिवा से आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को नारायण बिहार कालोनी थाना गोले का मंदिर ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से मिली एक्टिवा के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उक्त एक्टिवा गाड़ी दिनांक 30.12.2024 की शाम को सब्जी मंडी मुरार से चोरी करना स्वीकार किया जिसे बेचने के लिये ले जाना बताया गया। पकड़े गये वाहन चोर के पास से मिली चोरी की एक्टिवा एमपी-07-एसडी-4563 को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गयेे वाहन चोर को थाना मुरार के अप0क्र0-04/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त वाहन चोर से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी रणधीर कुमार सिंह निवासी सूरी नगर मुरार जिला ग्वालियर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 30.12.2024 की शाम को वह अपनी होण्डा कम्पनी की ग्रे रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी-07-एसडी-4563 से सब्जी लेने के लिये सब्जी मण्डी मुरार आया था। मैंने अपनी एक्टिवा का हैण्डल लॉक लगाकर गणेश मंदिर के पास खड़ी कर दिया था और मैं मण्डी में सब्जी लेने चला गया। जब मैं सब्जी लेकर वापस आया तो मुझे मेरी एक्टिवा रखे हुए स्थान पर नहीं मिली जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0-04/25 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद मशरूका:- चोरी की एक्टिवा क्रमांक एमपी-07-एसडी-4563 को जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, सउनि0 रामकिशन शर्मा, प्रआर0 कप्तान सिंह, आर0 अनिल जैतपुरिया, मंजेश यादव, जयहिन्द जादौन, राजेश परिहार, नीरज यादव, योगेन्द्र गुर्जर, पंकज तोमर, योगेन्द्र सिकरवार, संजय गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।