Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किसान भाईयों से अपील ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ से जुड़ें और अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें
ग्वालियर 03 जनवरी 2025/ किसान भाईयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल का बीमा कराने का एक और सुनहरा मौका मिला है। अब किसान भाई 10 जनवरी तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। पहले इसके लिये 31 दिसम्बर अंतिम तिथि निर्धारित थी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पटवारी हल्का स्तर पर गेहूं, सरसों व चना फसलों को अधिसूचित किया गया है। किसानों के लिए रबी मौसम में प्रीमियम दर अनाज, तिलहन, दलहन सभी फसलों के लिए बीमित राशि का 1.5% प्रतिशत या बास्तबिक दर जो भी कम हो, वह मान्य होगी।
उप संचालक कृषि श्री आर एस शाक्यवार जी ने बताया की सरसों की फसल का बीमा कराने के लिये प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 31 हजार 460 रुपये निर्धारित है। इसका बीमा कराने के लिये 1.5 प्रतिशत राशि अर्थात 471.9 रुपये देने होंगे। इसी तरह गेहूं – सिंचित फसल की बीमाधन राशि प्रति हेक्टेयर 37 हजार 290 रुपये है, जिसकी 1.5 प्रतिशत बीमाकंन राशि 559.35 रुपये रखी गई है। गेहूं असिंचित फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 25 हजार  रुपये और 1.5 प्रतिशत बीमाकन राशि 375 रुपये निर्धारित है। चना फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 34 हजार रुपये है, जिसकी 1.5 प्रतिशत बीमाकंन राशि 510 रुपये बनती है।
यहाँ से कराएं फसल का बीमा
अऋणी कृषक  अपनी फसलों का बीमा अपनी नजदीकी बैंक शाखा जहाँ कृषक का बैंक खाता है वहाँ पर करा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सी. एस. सी सेन्टर व ए आई सी के प्रतिनिधि द्वारा भी बामा कराया जा सकता है। साथ ही क्रॉप इंश्योरेंस एप, फसल बीमा पोर्टल से भी कर सकते  हैं।  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत, किसान प्राकृतिक या स्थानीय आपदाओं कीट पतंग इत्यादि से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए बीमा का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नजदीकी कृषि विभाग के कार्यकाल, स्थानीय बैंक, ए आई सी प्रतिनिधि या जन सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।