Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आयोलाल झूलेलाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर। चालिहा समाप्ति पर समाजजनों ने की महाआरती, गीतों एवं भजनों पर

आयोलाल झूलेलाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर।

चालिहा समाप्ति पर समाजजनों ने की महाआरती, गीतों एवं भजनों पर जमकर झूमें श्रद्धालु।

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा समाजजनों की मौजूदगी में कोविंड 19 के नियमों का पालन करते हुए चालिहा पर्व की समाप्ति पर महाआरती संपन्न हुई। आयोजित महाआरती के दौरान आयोलाल झूलेलाल, जय श्री झूलेलाल, बेडा ही पार आदि गगनचुंबी जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर आकर्षक कलश शोभायात्रा संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महाआरती के पूर्व अख्खा के दौरान जल देवता वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल जी का पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के प्रदीप कोटवानी, कमलेश हिरानी, दयाराम नेभनानी, श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडल के जयराम खेमानी, गोवर्धन नेभनानी, गिरीश वासवानी, अशोक मंगवानी, हरीश आसवानी आदि ने भगवान श्री झूलेलाल के संगीतमय अनेक सुंदर गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रद्धालुजन जमकर झूमे। इस दौरान माता बहनों, भाई एवं बच्चोंं के साथ ही गणमान्य समाजजनों की उपस्थिति में श्री झूलेलाल जी महाआरती की गई। पश्चात भगवानश्री को भोग लगाया जा कर उपस्थित श्रद्धालुजनों को पवित्र जल के छींटे संत करण कुल जा कल्याण झूलेलाल जो छंडो लगाए गीत के मध्य छिड़काव किया जाकर महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाआरती के दौरान मनोहरलाल सबनानी, मोहन दीवान, रमेश काकू, हुंदराज रामसिंघानी, रामचंद्र दुल्हानी, सुरेश नावानी, निर्मल मंगवानी, नारायण चावला, राम वासवानी, कमलेश पमनानी, रोहित आर्तवानी, राहुल गेलानी, बृजलाल मंगवानी, किशोर मंगवानी, दीपू हिंगोरानी, आशीष राजानी, धर्मू गिदवानी, पवन वासवानी, ईश्वर जेठवानी, पार्षद विक्रम सहजवानी, रजत मंगवानी आदि सहित समाजजन उपस्थित थे।।।।

*खंडवा से जिला संवाददाता शेख आसिफ की रिपोर्ट*