Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर एवं एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा और अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने दिए निर्देश झाँकियाँ जीवंत एवं प्रमुख योजनाओं पर केन्द्रित हों
ग्वालियर 06 जनवरी 2025/ भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की 75वी वर्षगाँठ सम्पूर्ण देश के साथ ग्वालियर जिले में भी परंपरागत ढ़ंग से उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मुख्य समारोह कम्पू स्थित एस ए एफ ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण और आकर्षक हों। साथ ही नए कार्यक्रम भी शामिल किए जाएँ।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि मुख्य समारोह में निकलने वाली सभी विभागों की झाँकियाँ जीवंत व आकर्षक हों। साथ ही सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों को झाँकियों की थीम बनाएँ। उन्होंने अगली टीएल मीटिंग में झाँकियों की थीम प्रस्तुत करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि 26 जनवरी को मुख्य समारोह में निकलने वाली सभी झाँकियां कार्यक्रम के बाद महाराज बाड़ा अथवा ऐसे स्थान पर दिन भर प्रदर्शन के लिये खड़ी करवाएं जहाँ पर अधिक से अधिक नागरिक इन झांकियों को देख सकें।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन सावधानी पूर्वक करें और इस बात का ध्यान रखें कि कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत व भारतीय संस्कृति पर केन्द्रित हो। उन्होने निर्देश दिये कि सभी तैयारियां गणतंत्र दिवस की गरिमा को  ध्यान में रखकर पूर्ण  की जायें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली संयुक्त परेड में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ स्काउट-गाइड, एन सी सी व शौर्या दल आदि भी कदम ताल मिला सकें इसके लिये इनको भी परेड का नियमित अभ्यास कराया जायेगा। संयुक्त परेड का अभ्यास 10 जनवरी से शुरू होगा। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस के सभी आयोजन गरिमामय व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें, इसके लिए समारोह स्थल पर पर्याप्त बैरीकेटिंग की जाए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार, श्री कुमार सत्यम व श्री टी एन सिंह व संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कारगिल शहीदो के परिजनों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम एवं विभागीय झांकिया समारोह का मुख्य आकर्षण होगी।
उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों का होगा सम्मान, 18 जनवरी तक नाम मांगे
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस पर सम्मानित कराने के लिये ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम भी भेजे जाएं, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख 18 जनवरी तक अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के नाम विस्तृत विवरण के साथ कलेक्ट्रेट में उपलब्ध करा दें।