मेले में लगी है ऐतिहासिक धरोहरों की आकर्षक प्रदर्शनी

ग्वालियर 06 जनवरी 2025/ ऐतिहासिक स्मारक, पुरातात्विक स्थल, सांस्कृतिक महत्व के स्थल एवं पुरातन स्थापत्य व वास्तुकला में रुचि रखने वालों के लिये कला प्रेमियों के लिये ग्वालियर मेले में जीवंत तस्वीरों सहित भरपूर जानकारी उपलब्ध है। पुरातत्व संग्रहालय ग्वालियर द्वारा मेले में आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई है। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने सोमवार को फीता काटकर इस प्रदर्शनी का उदघाटन किया।
मेले के प्रदर्शनी सेक्टर में लगाई गई इस प्रदर्शनी में आकर्षक तस्वीरों को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को विस्तृत जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी मेले में आ रहे सैलानियों के लिये आकर्षण का केन्द्र बन रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल की ऐतिहासिक विरासत की सुंदरता व आकर्षण देखते ही बन रहा है।
प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर उप संचालक पुरातत्व संग्रहालय श्री पी सी महोबिया व श्री घनश्याम बाथम सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। श्री महोबिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिये पूर्णत: नि:शुल्क है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान