Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़कर उसके पास से ड्रम में भरी हाथ भट्टी की 60 लीटर अवैध कच्ची शराब की जप्त

ग्वालियर। दिनांक 07.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.01.2025 को भितरवार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पार्वती नदी पुल के पास हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को बेचने के उद्देश्य से रखे बैठा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा द्वारा थाना भितरवार पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक अतुल सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान राकडा चक पर पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पार्वती नदी पुल के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ड्रम के पास खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पूछा तो उसने चक मियापुर कंजर डेरा का होना बताया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कीमती 12000 रुपये की अवैध कच्ची शराब भरी पाई गई। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से थाना भितरवार में अप.क्र. 03/25 धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना भितरवार पुलिस द्वारा शराब तस्कर को विधिवत गिरफ्तार कर एक ड्रम में हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर कीमती लगभग 12,000/- रूपये की जप्त की गई।

जप्त मशरूकाः- एक ड्रम में हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर कीमती लगभग 12,000/- रूपये की जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका:- अवैध शराब के खिलाफ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भितरवार निरी0 अतुल सिहं सोलंकी, प्र.आर0 अनिल शर्मा, आर0 गुरुवेन्द्र, शिवम प्रताप, धीरज राठौर, पुष्पेन्द्र रावत, धर्मेन्द्र बघेल, जयवीर सिहं जाट की सराहनीय भूमिका रही।