Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

थाना माधवनगर पुलिस ने वर्ष 2024 से अब तक 40 गुम बालक/बालिका एवं 112 गुम इंसानों को खोज निकालने में हासिल की बड़ी सफलता

कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेयरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर और उनकी पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीम ने अब तक 40 गुमशुदा बालक-बालिकाओं सहित 112 लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने में सफलता प्राप्त की है।

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता
माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर की नेतृत्व में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना क्षेत्र में सक्रियता से कार्य किया गया। यह अभियान केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न जिलों और राज्यों जैसे नाशिक, भोपाल, जबलपुर, कानपुर, पन्ना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दमोह, उमरिया और इंदौर आदि में भी बालक-बालिकाओं और लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत की।

ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भूले-भटके और अपहृत बालक-बालिकाओं को आपराधिक गतिविधियों और मानव तस्करी से बचाना, उन्हें सकुशल खोजकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना है। साथ ही अपराधियों के बीच कानून का भय उत्पन्न करना और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस उपलब्धि में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के साथ उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी (चौकी प्रभारी निवार), प्रियंका राजपूत (चौकी प्रभारी झिंझरी), प्रतिक्षा चंदेल उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह, राजेश बागरी, कमलेश्वर शुक्ला, राम नरेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, कमलेश बैरागी, अविनाश मिश्रा, आकेश तिवारी, मनीष, गौरव सेन, राजेश, आरक्षक भानू प्रकाश पांडेय, पिंटू सिंह, अरविन्द कुशवाहा, उमाकांत तिवारी, वकील यादव, अनूप सिंह, सुरेश कोरी, पंकज सिंह, चंद्रेश सिंह , लोकेंद्र सिंह एवं महिला आरक्षक नीलम केशरवानी, वंदना पथरिया तथा प्रधान आरक्षक प्रशांत विश्वकर्मा साइबर सेल कटनी आदि ने अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस अभियान में सक्रिय योगदान देकर उल्लेखनीय कार्य किया

सामाजिक प्रभाव
गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने से समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह अभियान न केवल मानवता का उदाहरण बना, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ किया।

भविष्य की योजना
“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में गुमशुदगी और आपराधिक गतिविधियों को रोकते हुए समाज को सुरक्षित और भयमुक्त बनाया जा सके।