राजोद – अभाविप युवा दिवस पर आयोजित करेगी विद्यालय स्तर प्रतियोगिता
सरदारपुर- से राहुल राठोड़
सरदारपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगी। धार विभाग संयोजक गौरव साहू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित के लिए व उनके सर्वागीण विकास के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष अभाविप राजोद 10 जनवरी से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय खेल महोत्सव में कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करेगी। जिसकी एंट्री फीस 300 रुपये रहेगी। कबड्डी व क्रिकेट दोनों प्रतियोगिता में अलग अलग पुरस्कार रहेंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2121 , द्वितीय पुरस्कार 1111 व तृतीय पुरस्कार 555 रुपये रहेगा। राजोद क्षेत्र के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की टीमें इसमें भाग लेंगी। इसको लेकर विद्यार्थियों में बेहद उत्साह है , पहली बार इस तरह की विद्यालय स्तर प्रतियोगिता राजोद में आयोजित होगी।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।