Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 7, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

कौन होगा भाजपा का जिलाध्यक्ष?, सियासी गलियारों में कयासों का दौर जारी! किसके सिर पर सजेगा ताज!

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मनोज सोमानी या प्रकाश धाकड़ सबसे आगे, उमेश गुप्ता, मुकाम सिंह किराड़े, विश्वास पांडे, श्रीमती रंजना बघेल भी शामिल!

भाजपा हाईकमान की गाइडलाइंस के अनुसार पट्ठावाद को खत्म कर, चौंकाने वाला नए नाम पर भी हो सकता है विचार!

धार। भाजपा संगठन पर्व के तहत प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा हुआ है। धार जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेजी से बढ़ रही हैं और सियासी गलियारों में ठंड के मौसम में राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है। जिले के प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने रायशुमारी करने के बाद बंद लिफाफे प्रदेश भाजपा संगठन को सौंप दिए थे। प्रदेश भाजपा संगठन में मंथन होने के बाद 5 नामों पर विचार विमर्श के बाद प्रदेश संगठन ने भाजपा जिलाध्यक्ष की सूची भाजपा हाईकमान दिल्ली सौंप दी हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिल्ली तलब कर लिया गया है और अंतिम नामों पर मुहर लगाई जा रही हैं। जल्द ही सूची जारी होने की संभावना है।

क्या है भाजपा जिलाध्यक्ष पद की गाइडलाइंस?

भाजपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष पद के लिए जो गाइडलाइंस जारी की हैं उसके अनुसार दावेदार की आयु 60 वर्ष से अधिक न हो, वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा जिसने अपना कार्यकाल 5 वर्ष पूर्ण कर चुके हो, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के मापदंड क्या होना चाहिए!

संगठन, भाजपा के दावेदारों में क्या मापदंड देखता है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार में राजनीतिक अनुभव, धैर्य, संयम, कुशल संगठक, उसका साफ स्वच्छ छवि, कार्य व्यवहार, आर्थिक रूप से संपन्न, संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल, सत्ता व संगठन में सामंजस्य स्थापित करने वाले को जिलाध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपी जाएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार धार जिले में मनोज सोमानी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का पूरा नहीं होने से वह निर्विवाद, मजबूत व सशक्त दावेदार बनकर उभरे हैं और उनके रिपीट होने की संभावना बन रही है।दूसरे नंबर पर उमेश गुप्ता का नाम संगठन में उभरकर सामने आया है जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं और सभी के साथ तालमेल बनाकर संगठन को गति प्रदान कर सकते हैं। अन्य दावेदार में प्रकाश धाकड़, विश्वास पांडे ने संगठन में रहकर सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
धार जिला चूंकि आदिवासी बाहुल्य जिला है अगर अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ता के नाम पर विचार विमर्श किया जाता है तो मुकाम सिंह किराड़े व जयदीप पटेल भी दावेदार हैं।
संगठन अगर धार जिले में महिलाओं को प्राथमिकता देता है तो पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा अन्य दावेदार में श्रीमती कुसुम सोलंकी भी हैं।

रायशुमारी के दौरान इन्होंने की अपनी अपनी दावेदारी!

मनोज सोमानी, उमेश गुप्ता, दिलीप पटोदिया, विश्वास पांडे, प्रकाश धाकड़, जयदीप पटेल, मुकाम सिंह किराड़े, नीलेश भारती, धर्मेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, विनोद शर्मा, रतन पाटीदार, चंचल पाटीदार, देवेंद्र पाटीदार, विकास मेहरवाल, गजेंद्र डोडिया, जगदीश जाट, वीरेंद्र बघेल, कमल यादव, अशोक जाट, श्याम नायक, नरेश राजपुरोहित, अनिल जैन आदि।

महिलाओं ने की दावेदारी

श्रीमती रंजना बघेल, श्रीमती कुसुम सोलंकी, श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती ममता जोशी आदि।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा रहे खामोश!

संगठन के जिला चुनाव अधिकारी रामेश्वर शर्मा रायशुमारी भाजपा कार्यालय में करने के बाद प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता विक्रम वर्मा से मिलने उनके निवास पर रायशुमारी करने के लिए पहुंचे। भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्रम वर्मा ने जिला भाजपा अध्यक्ष की रायशुमारी से अपने आपको अलग ही रखा। वह इस विवाद में शामिल नहीं हुए किसका नाम लिखे और किसका नहीं! वह किसी से बुराई मोल लेना नहीं चाहते। जिलाध्यक्ष पद का निर्णय प्रदेश संगठन या हाईकमान के ऊपर छोड़ दिया।

पट्ठावाद को खत्म कर नया नाम भी चौंकाने वाला हो सकता है?

भाजपा हाईकमान ने पट्ठावाद को खत्म करने के नया नाम जो निर्विवाद हो, और आरएसएस संघ से जुड़ा हुआ हो। जो गुटबाजी से दूर हो। ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता के नाम पर भी मोहर लग सकती हैं जो चौंकाने वाला साबित होगा?