Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर- से राहुल राठोड़
सरदारपुर-राजोद गुरूवार को राजोद के समीप के ग्राम नंदलाई में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम को उस वक्त वापस लौटना पड़ा। जब आदिवासी किसान ने जहरीला किटनाशक पी लिया। युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र राजोद लाया गया जहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद तत्काल सिविल अस्पताल सरदारपुर रेफ़र कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है। दरअसल ग्राम नंदलाई न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार व्रत बरमंडल ठप्पा कार्यालय लाबरिया के आदेश पर राजस्व निरीक्षक 6 पटवारी का दल पुलिस बल के साथ शासकीय भूमि पर झोपड़ी बनाकर किए गए तीन अतिक्रमण को हटाने पहुंचे थे इसी दौरान आदिवासी किसान गोविंद पिता कालूराम उम्र 30 साल निवासी ग्राम नंदलाई द्वारा जहरीले कीटनाशक दवाई पी ली। युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद लाया गया जहां से ऐम्बुलेंस से सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा गया जहां पर उसका उपचार जारी है युवक के बड़े भाई झागुलाल ने बताया कि ग्राम नंदलाई में करीब 30-35 से साल से हम रह रहे हैं हमें कहा जा रहा है कि हमने अतिक्रमण किया है इस मामले में साल भर से हमारा केस भी चल रहा है। आज पटवारी और कुछ लोग मेरे घर पहुंचे वह घर को तोड़ने की बात कही जिस पर मेरा भाई गोविंद घबरा गया और उसने कीटनाशक दवाई पी ली वहीं राजस्व निरीक्षक धूलिया पलिया ने कहा कि है हमने तीन लोगों का अतिक्रमण हटाने का आदेश मिला था हम अतिक्रमण हटाने पुलिस बल के साथ गए थे। कुछ अतिक्रमण हटाया तभी एक अतिक्रमण करता के भाई ने कीटनाशक दवाई पी लिया। इसके बाद हमारे द्वारा करवाई रोककर और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है सिविल अस्पताल के डॉक्टर एम एल जैन ने बताया कि गोविंद नामक व्यक्ति को दवाई पीने से लाया गया है गोविंद ने दवाई पीना बताया है उपचार जारी है।