Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

“युवा दिवस” के रूप में मनेगी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को समस्त शालाओं में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
शासकीय उत्कृष्ट उमावि मुरार में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर 11 जनवरी 2025/ हर साल की तरह इस बार भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को “युवा दिवस” के रूप में मनाई जायेगी। इस दिन ग्वालियर जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य आयोजन 12 जनवरी को प्रात: 9 बजे से मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। युवा दिवस पर आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवी व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र – छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम में वे दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम भी होंगे। भितरवार में काली माता मंदिर प्रांगण, डबरा में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं विकासखंड घाटीगाँव के अंतर्गत बरई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन होगा।
युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियों प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी के केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।