Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पहला सुख निरोगी काया का माध्यम है योग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया सूर्य नमस्कार

विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश की समस्त शालाओं में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

भोपाल 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युग प्रवर्तक, युग प्रणेता और चिर युवा स्वामी विवेकानंद के विचार मात्र से ही राष्ट्र भक्ति और युवा शक्ति की अनुभूति होती है। स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति, सभ्यता और भारतीय दर्शन को जिस प्रकार विश्व में स्थापित किया वह आज भी हम भारतीयों को गौरवान्वित करता है। उनका “उठो-जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो” का संदेश परमात्मा द्वारा व्यक्ति को प्रदान किए गए असीम ऊर्जा के भण्डार का अनुभव कराकर अपने स्वप्न और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्राण-प्रण से प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप स्वामी विवेकानंद की भविष्य वाणी कि “21 वीं सदी भारत की होगी” को हम चरितार्थ होते हुए देखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ, इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार तथा सूर्य नमस्कार के तीन चक्र और प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम- भ्रामरी -भर्त्सिका आदि योग किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में 10 सुखों का उल्लेख है, जिसमें पहला सुख निरोगी काया को माना गया है और निरोगी काया प्राप्त करने का श्रेष्ठतम मार्ग योग है। इसी आधार पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ सूर्य नमस्कार को जोड़कर स्वयं को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी है। सूर्य ही ऊर्जा का स्रोत है और इस ऊर्जा के साथ योग की पद्धति को जोड़ने से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का मार्ग प्रशस्त होता है। भारतीय संस्कृति में प्रमुख खगोलीय घटनाओं को तीज त्योहार के माध्यम से दिन प्रतिदिन के जीवन से जोड़ा गया है। यह पर्व ऋतु परिवर्तन तथा काल गणना में भी सहायक हैं। विश्व के 200 से अधिक देशों में 21 जून, योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को विकास का आधार माना है, इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा युवा शक्ति मिशन आरंभ किया जा रहा है। हमारा यह प्रयास भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प में आहुति के समान है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी के केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया गया। आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र – छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से शामिल हुए। जिलों में होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधि, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों के साथ ही गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए।