1

5 ई-रिक्शा कचरा वाहन एवं महाराणा प्रताप वाटिका मे मनोरंजन ट्रेन का किया शुभारंभ
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर -राजगढ नगर के विकास मे कभी भी कोई कमी नही आएगी, राजगढ नगर का समग्र विकास किया जाएगा। नगर परिषद् चुनाव के दौरान जनता से किए वादो को नगर परिषद् द्वारा निरंतर पूरा किया जा रहा है यह बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मंगलवार को राजगढ नगर मे 18 करोड की लागत से किए गए भूमिपुजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। सर्वप्रथम विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल एवं पार्षदगणो द्वारा रेलिया डेम पर अमृत 2.0 अंतर्गत 15.96 करोड की लागत से जलप्रदाय योजना एवं फील्टर प्लान्ट कार्य, 60.79 लाख की लागत से वाॅटर बाॅडी रिज्युविनेशन कार्य का भूमिपुजन किया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप वाटिका मे बच्चो के लिए मनोरंजन टैªन का लोकार्पण किया, इस दौरान टैªन मे बैठकर बच्चो ने आनंद उठाया। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा वार्ड 1 मे 9.50 लाख के, वार्ड 2 मे 19.51 लाख के, वार्ड 3 मे 51 लाख के, वार्ड 4 मे 25.09 लाख के, वार्ड 12 मे 12.22 लाख की लागत से निर्मीत हुए विभीन्न सीसी रोड निर्माण कार्य का नगर परिषद् अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदो के साथ लोकार्पण किया। इसके पश्चात मैला मेदान पर 5 ई-रिक्शा कचरा वाहन का लोकार्पण किया। पूर्व मे ई-रिक्शा कचरा वाहन की शिकायत होने पर जांच टीम गठित की गई थी जिसमे जांच टीम द्वारा ई-रिक्शा कचरा वाहन की खरीदी एवं कचरा वाहन को सही पाया गया जिसका मंगलवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। अमृत 2.0 अंतर्गत 27.52 लाख की लागत से स्मृति वन मे निर्मीत ग्रीन स्पेस पार्क एवं ओपन जीम का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान पूर्व न.प. अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, वरिष्ठ नेता नवीन बानिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, पार्षद सनी सिसौदिया, अंगुरी बलराम मकवाना, चिन्टु चैहान, राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधी निलेश सिंगार, भारत सिंगार, प्रवीण गुरू जैन, निलेश सोनी, अजय जायसवाल, शंभु परवार, सरदारपुर के पार्षद संजय जायसवाल, अंतरसिंह पुजारी, मांगीलाल डामर, शोएब खान, नगर परिषद् सीएमओ आरती गरवाल, उपयंत्री विक्रम भाबोर, लेखापाल सुरेन्द्रसिंह पंवार, राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा, अर्जुन चैयल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से पीड़ितो को न्याय दोषियों पर कार्यवाही के लिए कांग्रेस जनों ने उपवास कर जताया विरोध
इनर व्हील क्लबऑफ झाबुआ शक्ति के सदस्यों द्वारा माधवपुर स्कूल में 120 स्वेटर वितरित किए गए
पत्रकारों को तनाव मुक्त करने और शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट सार्थक साबित होगा – जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर