Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से पीड़ितो को न्याय दोषियों पर कार्यवाही के लिए कांग्रेस जनों ने उपवास कर जताया विरोध

*उपवास स्थल पर राहुल गांधी का देखा लाइव प्रसारण*


 झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _झाबुआआज गोपाल कॉलोनी में दोषियों पर कार्यवाही और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर पीड़ितों से मिलने उनको न्याय दिलाने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर के भागीरथपुरा में पहुंचे जहां उनके भाषण लाइव प्रसारण उपवास स्थल पर समस्त कांग्रेस जनों ने देखा इस अवसर पर जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि उपवास कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश के हर जिलों में आयोजीत हुआ है और हम भागीरथपुरा के लोगों के साथ खड़े हैं उनको न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है स्वच्छ जल आम जनता का अधिकार है परंतु बीजेपी सरकार लोगों को साफ पानी मुहैया नहीं करवा पा रही है सरकार का रवैया बेहद असंवेदनशील है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी ना तो पीड़ितों के साथ न्याय किया गया है और न दोषियों पर कार्यवाही की गई है और न मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा दिया है भाजपा सरकार के जहरीले मॉडल ने 24 लोगों को मौत की नींद सुला दिया ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रही है नहीं समझ रही है हम पीड़ितों को न्याय और दोषियों पर कार्रवाई के लिए निरंतर लड़ते रहेंगे
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर विधायक वीर सिंह भूरिया पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा रूप सिंह डामोर प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर यामीन शेख चैन सिंह डामोर सलीम शेख खून सींग गुड़िया गोवर्धन भूरिया मन्नालाल गरवाल राकेश डामोर मान सिंग मेडा केमता डामोर ठाकुर मितेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह राठौर वसीम सैयद माजू सिंह डामोर नटवर सिंह डोडियार लोकेंद्र बिलवाल प्रकाश परमार कीलू भूरिया करीम शेख गोलू कुरैशी सुरेश समीर गोरी कटारा वीणा कुंवर सायरा बानो प्रताप सिंह सोलंकी जितेन्द्र शाह गुफरान कुरैशी दीपू डोडियार प्रशांत हटीला आदि सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भागीरथ पुरा के पीड़ितों को न्याय और दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए उपवास कर विरोध प्रकट किया