Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

कटनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 16/01/2024 को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं श्री प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटरों में चल रही अवैध गतिविधियों की शिकायत पर कार्यवाही की गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रश्मि सोनकर (थाना प्रभारी, महिला थाना कटनी) एवं उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत (चौकी प्रभारी, झिंझरी) की टीम गठित कर दो स्पा सेंटरों पर तस्दीक की गई। K8 स्पा सेंटर: यहां तीन महिलाएं मौजूद थीं। रॉयल स्पा सेंटर: यहां एक महिला पाई गई। स्पा संचालकों द्वारा तत्समय वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। दोनों स्पा सेंटर के संचालकों को पूछताछ हेतु महिला थाना कटनी लाया गया। दस्तावेज प्रस्तुत करने के उपरांत उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि स्पा सेंटर में किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधियां न संचालित की जाएं।

इस पूरी कार्रवाई में श्री प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक अजाक कटनी, उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत, प्रधान आरक्षक सुनीता सैयाम एवं महिला आरक्षक नम्रता खरे की सराहनीय भूमिका रही

सख्त संदेश:-

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले के किसी भी स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। महिला अपराधों के प्रति कटनी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर कार्रवाई कर रही है।

साथ ही पुलिस अधीक्षक कटनी एवं कलेक्टर कटनी के संयुक्त तत्वावधान में स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु अनुभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों की टीम गठित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।