Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा मन प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रशासन विषय पर कार्यक्रम संपन्न।

न्यूज- मऊरानीपुर झाँसी
रिपोर्ट- उमेश कुमार

नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा मन प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रशासन विषय पर कार्यक्रम संपन्न।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा “स्वर्णिम प्रशासन जागृति” राज्यस्तरीय अभियान पहुंचा मऊरानीपुर।

आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज थीम के अंतर्गत प्रशासकों, प्रबंधकों तथा कार्यपालकों हेतु “स्वर्णिम प्रशासन उत्तरप्रदेश जागृति” राज्यस्तरीय अभियान के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय, मऊरानीपुर में मन प्रबंधन से उत्कृष्ट प्रशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके डॉक्टर रीना दीदी ब्रह्माकुमारीज भोपाल प्रशासक सेवा प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर रहे। इस अभियान में भोपाल सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बी.के. डॉ. रीना दीदी जी ने सभी को बताया कि अपना कार्य संभालते हुए खुश रहना तनाव मुक्त रहना एवं स्वस्थ रहने के साथ साथ कार्य करते हुए दुआएं कमाना। मन प्रबंधन द्वारा ही कुशल प्रशासन संभव है। साथ ही साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास जी ने इस कार्यक्रम से शिक्षा ली है कि अगर हमारे जीवन में आध्यात्मिकता है तो हम हर परिस्थिति को आसानी से पार कर सकते हैं। हमें सबका मददगार बनना है खुशियां देनी है और खुशियां बाटनी है। चित्रा बहनजी ने कहा कि हमें अपनी हर करम को खुश होकर करना है और परमात्मा का शुकराना करना तभी हम जीवन में उन्नति को प्राप्त कर पाएंगे। सभी कर्मचारियों ने चित्रा बहन जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा प्रोग्राम इस नगर पालिका सभागार में पहली बार हुआ है हम सभी बहुत खुश हैं और आशा करते हैं कि ऐसे प्रोग्राम आगे भी होते रहे।
साथ ही साथ में ब्रह्माकुमारी रिचा दीदी, बीके राहुल भाई, बीके राम भाई जी अभियान के साथ साथ रहे।

ब्रह्माकुमारीज़ “राजयोग शिक्षण एवं शोध संस्थान” के ‘प्रशासक सेवा प्रभाग’ का उद्देश्य है, प्रशासकों, प्रबंधकों तथा कार्यपालकों में नैतिकता और नैतिक व्यवहार को बढ़ावा देकर एक श्रेष्ठ समाज, स्वर्णिम संसार का निर्माण करना है।मूल्यनिष्ठ और सुप्रशासन को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का प्रशासक सेवा प्रभाग लगातार प्रयासरत है । तनाव प्रबंधन के साधन के रूप में आत्म-प्रबंधन और राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान करना तथा मूल्य-आधारित, आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़ प्रशासनिक प्रथाओं को बढ़ावा देने वाले कौशल प्रदान करना है
कार्यक्रम में मुख्य से कल्याण पटेल आशीष गुप्ता प्रदीप गुप्ता वैलनेस कोच के साथ पूरा नगर पालिका स्टॉफ विवेक कुमार पाल मनोज कुमार आशीष कुमार सुनील कुमार आनंद कुमार राजेंद्र कुमार छगनलाल राजपूत गौरी शंकर नंदकिशोर अमित कुमार बाबूलाल आर्य जानकी प्रसाद श्रीवास अशोक श्रीवास मुकेश कुशवाहा बालेंद्र श्रीवास रामस्वरूप सोनी विदेशी शरण खरे अरविंद दुबे धर्मेंद्र आर्य रवि कुशवाहा कैलाश मिस्त्री सत्येंद्र श्रीवास प्रदीप श्रीवास मनीष आर्य सतीश कुमार अभिलाष तिवारी अभिनव श्रीधर अनिल कुमार सीताराम कर बातूराम अहिरवार नरेश कुमार अशोक कुमार अभिषेक पटेरिया नीरज केवरिया धीरेंद्र कुमार साहू राजपूत आदित्य सिंह रतनलाल श्रीवास्तव लालचंद कुशवाहा महेश प्रसाद मोहित नामदेव संदीप वर्मा रोहित विवेक तिवारी रितिक चौधरी देवेंद्र कुमार रोहित लाइट आकाश अधिकारी उपस्थित थे, साथ साथ बी.के. चित्रा दीदी जी (मऊरानीपुर सेवाकेंद्र प्रभारी), बीके कल्याणी बीके दीक्षा, बीके रेखा दीदी बीके ऋचा दीदी जी, बीके राम भाई जी, बी.के. राहुल भाई की उपस्थिति में मऊरानीपुर, नगर पालिका के सभागार में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।