आष्टा /किरण रांका
मुल्लानी ग्राम के विक्रम सिंह,जीवनसिंह की पूज्य माताजी एवं आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की चाची श्रीमती फूलकुंवर बाई के दुखद निधन कल रात्रि में हो गया था । आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम मुल्लानी { मंगलपुर} ग्राम पंचायत गवाखेड़ा (आष्टा ) के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया । ग्राम में उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली जो स्थानीय मोक्षधाम पहुची,जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया । श्रीमति फुलकुंवर बाई की अंतिम यात्रा में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामो,पंचायतों,आष्टा, जावर,कोठरी से बड़ी संख्या में भी नागरिक,जनप्रतिनिधि,पत्रकार, भाजपा,कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की ।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है