Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आइजा संदेश अख़बार का विमोचन हार्दिक हुंडिया ने किया ।

जैन धर्म में बढ़ता धर्म के नाम व्यपार और शिथिलाचार रोकने का प्रयास करेगा आइजा संदेश
आष्टा /किरण रांका
साधु भूल करे तो श्रावक सुधारे , श्रावक भूल करे तो साधु सुधारे लेकिन दोनों भूल करे तो कौन सुधारे ? ये कहते हुए ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा की ये सुधार ने भूमिका अब आइजा निभाएगा । मेरा ही धर्म है उनका अभिमान नहीं मान होना चाहिये और हो सके इतना ज़्यादा से ज़्यादा से हमको जैन धर्म के नीति नियमों का पालन करना चाहिए । हार्दिक हुंडिया ने कहा धर्म के नाम पे व्यापार और बढ़ते शिथिलाचार को रोकने के लिये आइज़ा संदेश आगे रहेगा । मध्य प्रदेश के मांडवगढ़ जैन तीर्थ में तीन सो से ज़्यादा जैन पत्रकारो की उपस्थिति में ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएशन का समाचार पत्र आइजा संदेश का विमोचन आइजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने किया । मध्य प्रदेश आइजा का अध्यक्ष प्रदीप बाफना , गुजरात के अध्यक्ष आनंद दोशी, कर्नाटक के अध्यक्ष गौतम बागरेचा , स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, अचल चौधरी शाशा जैन ओमजी जैन, संदीप जैन,डॉ अखिल बंसल,राजकुमार हरण ,दीपक दुगड़, रमेश धारीवाल,राजेंद्र सक्लेचा, कमलेश जैन,अभय भैया, समकित तलेरा, रिंकेश जैन, पंकज जैन,अंकित जैन,उमेश जैन, राजीव सेनानी, सदीप छाजेड,नितेश जैन,गौरव दुग्गड, दीपांशु जैन, अनिल जैन ( लोढ़ा ), संदीप जैन, कपिल पारीख, सुनील बाफ़ना, अशोक जैन, अभिषेक बड़जात्या राकेश डूंगरवाल, संजय जैन, अनूप भंडारी, आशीष जैन सनी जैन, आदि उपस्थिति थी । आइजा के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना ने कहा कि आइजा संदेश एक जैन धर्म के अनुयाइयो नई दिशा देगा ।आइजा संदेश के प्रधान संपादक प्रदीप जैन ने कहा कि आइजा संदेश में आइजा के सदस्यों ने जो भी अच्छे कार्य किये होंगे वो खबर को प्राथमिकता से दिया जाएगा । हार्दिक हुंडिया ने देशभर के जैन पत्रकारो के एक होने की बिनती करते हुये कहा कि जैन धर्म के सिद्धांतों का जितना हो इतना प्रचार कर के धर्म की महिमा बढ़ायें तो साथ साथ धर्म में बढ़ता शिथिलाचार रोकने का कलम द्वारा हर संभव प्रयास करे । हार्दिक हुंडिया ने कहा की जैन जगत का नाम देश और विदेश में रोशन करने वाले टाइम्स ऑफ़ इंडिया के स्वर्गीय अशोक जैन , राजस्थान पत्रिका के गुलाब चंद कोठारी , गुजरात समाचार के श्रेयांश भाई शाह , लोकमत के विजय भाई कोठारी , जय हिन्द अख़बार के यशवंत भाई शाह , क़ानून जगत में वरिष्ठ धारा शास्त्री पिता पुत्र की जोड़ी विष्णु जैन और हरि शंकर जैन , उद्योग जगत में गौतम अदानी , सुधीर मेहता , भरत शाह , रमेश मुथा जैसे सभी क्षेत्रों के महानुभावों का संदेश आइजा संदेश द्वारा प्रकाशित किया जाएगा । जैन धर्म के चारो संप्रदाय श्वेतांबर , दिगम्बर, तेरा पंथी , स्थानक वासी सभी पत्रकारो की आवाज़ है आईजा सन्देश के विमोचन पर पवन नाहर, राजेश नाहर,हेमंत जैन, दीपक दुबे, हर्ष कुशवाह, गोपाल कोडवाणी, दीपक मित्तल, करण मेनरिया, नितिन शर्मा आदि ने बधाई दी