कानून और जागरूकता के प्रति उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को माधवनगर पुलिस ने किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर के विद्यार्थियों (बालक एवं बालिकाओं) के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून, अपराध की रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के महत्व को समझाते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। साइबर अपराध से बचने के उपायों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, बच्चों को कानून की भूमिका और अपराध रोकने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को माधव नगर थाने का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाने में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को देखा और पुलिस व्यवस्था के कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें यह बताया गया कि पुलिस कैसे कानून व्यवस्था बनाए रखती है और समाज की सुरक्षा के लिए कार्य करती है।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने सवाल पूछे और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक कटनी के दिशानिर्देश में यह पहल बच्चों और युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!