Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निवार, माधवनगर पुलिस की स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने पर कार्यवाही

माधवनगर पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देशों के तहत सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशनमें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह एवं चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी द्वारा लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

घटना विवरण
आज दिनांक 28/01/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घपई में कुछ युवक ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस सूचना पर थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ने निवार को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल स्टंटबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए मौके पर गए।

इस निर्देश के तहत पुलिस टीम ने ग्राम घपई पहुंचकर जांच की तो पाया कि सुधीर प्रजापति पिता रामबदन प्रजापति एवं श्याम प्रजापति पिता राजेंद्र प्रजापति, दोनों निवासी ग्राम घपई, चौकी निवार, थाना माधवनगर, बिना किसी सुरक्षा मानकों का पालन किए ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर रहे थे। मौके पर ही पुलिस टीम ने इन्हें रोका और उनके ट्रैक्टर के दस्तावेज मांगे, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद दोनों ट्रैक्टर चालकों को उनके वाहनों सहित चौकी निवार लाया गया, जहां मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार शमन शुल्क गया। साथ ही, दोनों चालकों के परिजनों को चौकी बुलाकर सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें अन्यथा उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत दुबे, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं आरक्षक बकील यादव की विशेष भूमिका रही।

माधवनगर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और किसी भी तरह के खतरनाक स्टंट से बचें, जिससे न केवल खुद की बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।