बजट 2025 मध्यम वर्ग और जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत लेकर आया बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी बहोरीबंद रीठी भाजपा के लोकप्रिय विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने कहा कि बजट 2025 मध्यम वर्ग और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है बहोरीबंद भाजपा विधायक ने बजट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, गरीब, किसान और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक राहत लेकर आया है। उन्होंने विशेष रूप से 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कर छूट
और कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाने के फैसले को क्रांतिकारी बताया। “मोदी सरकार ने इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है, 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी बचत बढ़ेगी। साथ ही, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है कि उनकी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। यह भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है,” बहोरीबंद रिठि विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक ऐसा समावेशी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा