थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के आरोपियो पर शिंकजा 01 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कटनी जिला कटनी द्वारा मादक पदार्थों के व्यापार में लगे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व सी एस पी श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे जबलपुर जिले के एक आरोपी गौरव चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 22 साल निवासी प्रेम सागर,साहू मोहल्ला थाना हनुमानताल जिला जबलपुर के कब्जे से 01किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 15000/- जप्त किया गया है।
घटना का सक्षिप्त विवरण.. दिनांक 02.2.25 को जुर्म जरायम अपराध पतासाजी के दौरान दुबे कालोनी आदि शिव धाम के पास कटनी में एक व्यक्ति हाथ में एक थैला लिए खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगे जो पुलिस उन व्यक्तियों के भागने पर संदेह होने से उन्हे घेराबंदी कर पकड कर नाम पता पूछा गया जो अपना नाम आरोपी गौरव चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 22 साल निवासी प्रेम सागर साहू मोहल्ला थाना हनुमानताल जिला जबलपुर का रहने वाला बताया किंतु भागने का प्रयास करने पर संदेहास्पद होने पर रखे थैले की तलाशी लेने पर एक बंडल सेलोटेप से लिपटा और एक पन्नी में हरे रंग का डंठलनुमा अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल भजन 1 किलो 400 ग्राम कीमती करीब 15000/- रुपए बरामद हुआ जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क 108/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक रोहित कुमार सिंह,आरक्षक बुद्धराज आरक्षक मंसूर, आरक्षक प्रवीण आरक्षक विवेक मिश्रा का विशेष योगदान रहा ।।

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा