Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 18 फरवरी को तहसील कार्यालय बरही में करेंगे जनसुनवाई

कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव मंगलवार 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई के दौरान अनुविभाग विजयराघवगढ़ के तहसील कार्यालय बरही में स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

कलेक्टर श्री यादव ने उप तहसील कार्यालय बरही में मंगलवार 18 फरवरी को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसके पूर्व कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 11 फरवरी को बहोरीबंद के उप तहसील कार्यालय बाकल पहुंचकर जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर 122 नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए थे और इनके निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

जन समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की संवेदनशील पहल करते हुए कलेक्टर श्री यादव ने लोगों के पास खुद जाकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को जानने- सुनने और निराकरण करने का निर्णय लेकर सुशासन के नजरिए से जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन की नजीर पेश की है।

कार्यालय कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर करेंगी जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में अपर कलेक्टर साधना परस्ते सहित कलेकट्रेट कार्यालय के अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।