Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शराब व्यापारियों का वर्चस्व गांव गांव खोल दी गई पैकारी

बड़वारा। शराब व्यापारी हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं इनके द्वारा गांव-गांव अवैध रूप से शराब की बिक्री कर अवैध रूप से पैकारियों में शराब खुद ठेका कंपनी के मैनेजर झल्ला राय एवं मलिक शिवहरे द्वारा अपनी गाड़ी से हर गांव में शराब पहुंचाई जाती है जो की गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं लगाया गया है और एक गांव में करीबन तीन पैकारी खुली हुई है जिसमें शराब पहुंचाई जा रही है । ठेका एक जगह नाम मात्र के लिए खोला जाता है और गांव-गांव शराब बिकवाई जाती है। शराब के अवैध बिक्री से ग्रामीण परेशान है यह तक युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि एवं तहसीलदार को भी कई बार ज्ञापन लिखित में दिया है मगर प्रशासन के ही नाक के नीचे यह कार्य बरसों से फल फूल रहा है। इसमें आबकारी विभाग का पूरा संरक्षण है जिसके चलते कार्रवाई नहीं की जाती है आपको बता दें कि प्रशासन इतना अनदेखा करता है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी धज्जियां उड़ाते है । सुप्रीम कोर्ट ने साफ हिदायत दी है कि हाईवे से 500 मीटर की दूरी के बाहर ही शराब की दुकान खुल सकती है मगर शराब व्यापारियों के वर्चस्व के चलते विलायत कला हाईवे एवं बड़वारा हाईवे के बगल से शराब दुकान खोल दी गई है जिसमें ग्रामीणों ने भी कई बार विरोध जताया ।जांच टीम भी आई मगर उनको हाईवे में दुकान नहीं देखी और मामला ले दे कर रफा दफा कर दिया गया

प्रशासन को दिया जा रहा है खुला चैलेंज गांव कहां पहुंच रही अवैध शराब
देवरी, सलईया, बंदरी रामप्रसाद, रोहनिया मुन्ना कचेर,अनिल गुप्ता,विक्रम बर्मन खरहटा अक्षय लाल, सकरीगढ़ दिनेश रजक, ऋषिकेश केवट गणेशपुर झुर्रु पटेल,चमन लाल पटेल, कुम्हारवारा मंजू पटेल, संधि मुन्नीलाल गोटिया, नेगवह, गुड़ा कला ,छोटी विलायत, पथवारी, भजिया, भुडंसा,पंसोकर, लोहरवारा नंबर 2,कछारी एवं ऐसे कई गांव में शराब ठेकदार द्वारा शराब बिक वाई जा रही है

सूबे के मुखिया के निर्देश पर नहीं किया जा रहा अमल
सूबे के मुखिया मोहन यादव ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में आदेशित किया है कि किसी भी शहर या गांव में अवैध शराब की बिक्री नहीं की जाएगी यदि कोई व्यक्ति शराब या मादक पदार्थों के साथ अवैध बिक्री कार्यों में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ विधि सम्मत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी का भी परिवार बिखरने नहीं दिया जाएगा। सूबे के मुखिया का आदेश होने के बावजूद भी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं

जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक दुबे का कहना है कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब हरगांव में बिक वाई जा रही है हमने कई बार विरोध जाता है मगर अधिकारियों की मिलीभगत रहती है।

विनय नागवंशी जनपद सदस्य
का कहना है कि ऐसा कोई गांव ना होगा जहां पैकारी खोली ना हो हर गांव में तीन पैकारी खुली है। अधिकारियों का इसमें खुला संरक्षण है।

अब देखना यह होगा कि इन पर किस प्रकार की कार्रवाई होगी। यह मामला रफा दफा कर दिया जाएगा