Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जीआरपी पुलिस ने किया चोरी  और लूट का खुलासा

कार्य का विवरण:- रेल ईकाई जबलपुर के थाना जी.आर.पी. कटनी के आऊटरों में ट्रेनों में लूट, चोरी

की घटनाओं को रोकने के लिये सीसीटीवी कैमरा सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं  उप पुलिस अधीक्षक लोकेश मार्को रेल जबलपुर के निर्देशन में लगवाये गये थे। सीसीटीवी कैमरों को घटना दिनाँक 07.01.25 को रात्रि में अज्ञात बदमाशों के द्वारा सीसीटीवी कैमरों को लोहे के पाईप सहित तोड़कर चोरी कर लेने पर जी.एस. इंटरप्राईजेज कंपनी के मैकेनिक विकाश साहू द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर थाना में अप. क्रं. 33/25 धारा 303(2), 305 (ई), 324(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनाँक 15.01.25 को आरोपी राज उर्फ डेफीनेट वंशकार पिता नरेश वंशकार उम्र 21 साल निवासी भट्टा मोहल्ला बारडोली कालेज के पास थाना रंगनाथनगर जिला कटनी को गिरफ्तार कर किया गया था। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी आरोपियों का नाम राज वंशकार तथा साहिल वंशकार निवासी झर्रा टिकुरिया का बताया था आरोपियों की तलाश पतारसी करने पर दोनों आरोपी घटना दिनाँक से फरार थे जिन्हें गिरफ्तार करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर द्वारा 5000/- रु. का नगद ईनाम घोषित किया गया था। फरार आरोपी राज वंशकार पिता संगम वंशकार उम्र 21 साल निवासी भट्टा मोहल्ला वंशकार वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी एवं साहिल वंशकार पिता बनारस वंशकार उम्र 19 साल निवासी फारेस्टर वार्ड झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथनगर जिला कटनी को दिनाँक 23.02.25 को मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फरार आरोपियों को गिर, करने में थाना प्रभारी निरी. एल पी कश्यप, उप.निरी. अनिल मरावी, स.उ.नि. पवन कांबले, प्र.आर. 429 राघवेन्द्र शर्मा, आर. 462 अभिषेक सिंह, आर. 88 प्रवीण तिवारी, आर. 90 नारायण मिश्रा, आर. 574 नवाब सिंह, आर. 109 धर्मेन्द्र गुप्ता, आर. 66 विवेक सिंह चौहान का विशेष योगदान रहा है