Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश ,,विभिन्न शासकीय योजनाओं का हो रहा प्रचार-प्रसार

कैमोर विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ आदिवासी नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर ग्राम हरैया में 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक लगाया गया है इस शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे जल है तो कल है, स्वच्छता अभियान ,नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वृक्षारोपण कार्यक्रम ,माय भारत पोर्टल में युवाओं का रजिस्ट्रेशन एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का अभियान चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय समन्वयक श्रीमान एस के मेहरा सर के निर्देशन एवं जिला संगठन रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एमपी स्वर्णकार के संरक्षण में लोगों को रैली निकालकर ,नारे लगाकर एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शासन की प्रत्येक योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाना व योजनाओं से होने वाले लाभ पर रोशनी डाली जा रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मे सात दिवसीय आयोजन से लोगों मे काफी जागरूकता नजर आ रही है वही विभिन्न तरह के आयोजक कर ग्रामीणो तक योजना की जानकारी दी जा रही है।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302