Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिण्ड-मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र भिण्ड जिले के उदोतगढ़ निवासी दीपक बरेठा पुत्र रामशंकर बरेठा को सम्मानित करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अटेर हेमन्त-सत्यदेव कटारे ने अपनी व्यक्तिगत रूप से विधायक बनने के बाद मिलने वाली तनख्वाह से स्कूटी देने का निर्णय लिया तथा उसे पूर्ण भी किया,दीपक बरेठा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदोतगढ़ में कक्षा 12 वी के छात्र है उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश एवं प्रदेश तथा जिले का गौरवांवित किया था उनका मॉडल “सैफ विजन डिस्टेंस सेंसर इन स्मार्टफोन” इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयनित हो चुका है।
भाजपा सरकार छात्रों के साथ कर रही विश्वासघात।
भाजपा सरकार चुनावी वादों के नाम पर प्रदेश के छात्रों को ठग रही है जिस तरह लाडली बहिनों को प्रतिमाह 3 हजार देने का वादा करने के बाद आज उन्हें ठगा गया है ठीक वैसे ही अब छात्रों के साथ भी छलावा किया जा रहा है सरकार शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की अनदेखी कर रही है जिससे प्रदेश के मेधावी छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा सदैव ही भाजपा सरकार ने युवाओं एवं छात्रों के साथ छलावा किया।
छात्रों के भविष्य को संवारने की कांग्रेस की परंपरा जारी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी भी इसी तरह पहल कर चुके है और अब उपनेता प्रतिपक्ष हेमन्त-सत्यदेव कटारे भी उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहे है।
छात्रों को उनके हक दिलाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के इस संकल्प में कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है में प्रदेश के सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ एवं इसी प्रकार जनसेवा के रूप में सदैव छात्रों को प्रोत्साहित करता रहूँगा।