जनपद पंचायत मोहखेड़ जिला छिंदवाड़ा के आदेशानुसार ग्राम पंचायत मुजावर माल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्व. सहायता समूह की महिलाएं को सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत मुजावर माल में सरस्वती पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया जिसमें शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई जहां महिला सशक्तिकरण, महिला बाल विकास, नारी उत्थान, जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला सरपंच सुंदर रमेश यदुवंशी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा निदान करने की बात कही गई।
उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलायो व महिला सरपंच द्वारा विशेष संगीत की प्रस्तुति की गई जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को समापन किया गया।
उक्त कार्यक्रम श्रीमती सुंदर यदुवंशी सरपंच महोदिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं आदि अन्य महिलाओं की उपस्थिति बनी रही।



More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच