
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर- राजोद महिलाओं ने दशा माता का विधि-विधान से पूजन कर परिवार में मंगल की कामना की। इसके लिए महिलाओं ने व्रत रखकर दशा माता की कथा भी सुनी। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आज महिलाओं ने उपवास रखकर दशामाता की पूजा अर्चना की। पूजन का दौर दिनभर चलता रहा। इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। महिलाओं ने पीपल के पेड़ पर सूत का धागा लपेटकर सुहाग के लंबी उम्र की कामना की और घर पहुंचकर दरवाजे के दोनों ओर हाथों में हल्दी लेकर पांच-पांच छापे लगाए।
नगर के सदर बाजार, गांधी चौक, रानीखेडी, सहित कई स्थानों पर दशामाता पूजन कर हल्दी के छापे लगाए गए। इसी तरह नंदलाई , निपावली, झिझोटा,साजोद, संदला, सलवा,रुणी, बसलाई, हनुमंत्या, सिंदुरिया,पटोलिया आदि गांवों में भी महिलाओं ने दशामाता का पूजन किया।
महिलाएं इसलिए लगाती हैं हल्दी का छापा
दशा माता की पूजन के बाद महिलाएं घर के दरवाजे पर हल्दी का छापा या रेखाचित्र बनाती है, मान्यता है कि ऐसा करते हुए महिलाएं अपने घर को बुराई और नकारात्मकता से बचाने के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना करती हैं।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच