Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उज्जैन पुलिस की अपील
उत्तेजनात्मक पोस्ट करने वालो पर होगी कार्यवाही

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह देखा गया है कि पुराने एवं अन्यत्र स्थानों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कुछ भ्रामक एवं सामाजिक सद्भाव व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वीडियो, ऑडियो क्लिप्स शेयर एवं कमैंट्स किए जा रहे हैं, जो की भारतीय दण्ड विधान एवं आईटी एक्ट के तहत गंभीर, संज्ञेय एवं दंडनीय अपराध है, उज्जैन पुलिस की आम जनता से अपील है,की अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम , यूट्यूब , ट्विटर पर इस तरह की कोई भी ऑडियो या वीडियो क्लिप या उत्तेजनात्मक कमेंट, फॉरवार्ड या शेयर ना करे।
उज्जैन पुलिस की साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है, यदि कोई व्यक्ति इस तरह की घटनाओं में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं आईटी एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जन सामान्य से अपील है की अगर कोई व्यक्ति इस तरह की किसी भ्रामक पोस्ट को आपके या किसी अन्य के अकाउंट या किसी ग्रुप्स पर शेयर या कमेंट करता हुआ पाया जाता है तो उसकी सूचना शांतिदूत हेल्प नम्बर 7049119001 पर देवें व पुलिस का सहयोग करें , उज्जैन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जावेगी। सूचनाकर्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा*।

इऱफान अन्सारी की रिपोर्ट