श्री कृष्ण का जन्मोत्सव आज सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा इस बार अच्छा संयोग बना है जिससे इस धरती के बाशिंदो पर चल रहे संकट धुल जाएंगे महंत राम किशोर शास्त्री
पोरसा,,,,,,,,,
,, भगवान श्री कृष्ण जी की जन्म उत्सव आज दिनांक 30 अगस्त को घर घर पर एवं प्रत्येक मंदिरों में मनाया जाएगा,,, भगवान श्री गिरिराज जी के मंदिर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि इस बार बहुत ही अच्छे संयोग में जन्माष्टमी मनाई जाएगी, इस जन्माष्टमी में जो व्यक्ति उपवास रखेगा उसके सभी पाप धुल जाएंगे ,,एवं मानव जाति पर चल रहे संकट भी इस जन्माष्टमी से खत्म हो जाएंगे, प्रत्येक मंदिर की सजावट का कार्यक्रम चल रहा है, एवं प्रत्येक घरों में भगवान का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां चल रही हैं, यह हिंदू धर्म का बहुत बड़ा व्रत एवं त्यौहार है, भगवान श्री कृष्ण जी ने इस धरती पर असुरों को खत्म करने के लिए 24 कलाओं से जन्म लिया था, भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों के साथ हर समय मौजूद रहते हैं ,इसलिए वह अपने भक्तों के संकटों को दूर करने के लिए तैयार रहते हैं, मगर आज के भक्त भगवान को आत्मीयता के साथ याद नहीं करते,,,,,,
इसी तरह मीनाक्षी मंदिर केशब कॉलोनी मुरैना में भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, पुजारी सुरेश सांडिल ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि 31 अगस्त नंद उत्सव मनाया जाएगा जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भाग लेंगे विजई प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा,,,,,,

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..