Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गायत्री परिवार के द्वारा देश में हरियाली लाने के लिए, रेस्ट हाउस परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण, एवं परवरिश की ली शपथ,,, पोरसा,,,,,,

गायत्री परिवार के द्वारा देश में हरियाली लाने के लिए, रेस्ट हाउस परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण, एवं परवरिश की ली शपथ,,,

पोरसा,,,,,, ,,,,,, गायत्री मंदिर पोरसा के भक्तों के द्वारा आज रेस्ट हाउस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में देश में हरियाली लाने के उद्देश्य से आम, जामुन, अमरूद ,बरगद ,पीपल ,नीम, अशोक, कदम, आंवला, आदि तरह के वृक्षों का रोपण कर वृक्षों की परवरिश करने की शपथ भी ली गई,,,,,,

शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त आदेश का पालन करते हुए गायत्री परिवार पोरसा के द्वारा रामाधार सिंह तोमर के निर्देशन में आज 2 दर्जन से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया ,इस वृक्षारोपण में श्रीमती रजनी तोमर, आशा तोमर, घमंडी सिंह तोमर, शंभू सिंह तोमर ,राधा कृष्ण गुप्ता, नीरज पचौरी, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, सत्यवती गुप्ता, मीरा गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, रमन गुप्ता, विनीता देवी, डॉक्टर पीसी गुप्ता ,सियाराम वर्मा ,अशोक श्रीवास्तव ,जय किशन श्रीवास, श्याम सिंह भदोरिया, रामसेवक सिंह सिकरवार, ब्रजकिशोर सिंह तोमर, ब्रजकिशोर सिंह, पूरन सिंह तोमर , लाखन श्रीवास, रामदास पुजारी, रवी सिंह तोमर,श्रीषी सिंह तोमर, आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया ,इस वृक्षारोपण के उपरांत वृक्षों की परवरिश करने की देखभाल करने की शपथ भी ली गई, एक समारोह गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों के द्वारा बताया गया कि आज देश में ऑक्सीजन की कमी है इस कमी को पूर्ति के लिए वृक्षारोपण करना भी जरूरी है इस कोरोना काल ने हमें ऑक्सीजन का महत्व समझाया है, वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन के साथ भोजन स्वरूप फल भी प्रदान करते हैं,, यही नहीं यह वृक्षों के पत्ते ,फल,छाल, फूल, आदि जो वृक्षों से हमें प्राप्त होते हैं जो आयुर्वेद के मुख्य अंग कहलाते हैं , यह आयुर्वेद हमें निरोगी रखने में सहायक होता है, जो आयुर्वेद पद्धति को अपनाता है उसका मेडिकल का खर्चा 0 होता है,,,,