Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

60 के स्थान पर नपा ने स्थापित की 100एचपी पंप मोटर, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभनगर में समय पर व पर्याप्त मात्रा में होगी जलापूर्ति – रायसिंह मेवाड़ा


आष्टा/किरण रांका
किसी भी नगर, प्रदेश व देश के लिए जलापूर्ति एक महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं में से एक है, जल है तो जीवन है, जल है तो कल है। नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में उनके घरों तक अल्पसमय में जलापूर्ति हो सके इसी उद्देश्य को लेकर परिषद के पूर्ण सहयोग से नगरपालिका द्वारा 60 एचपी पुरानी पंप मोटर के स्थान पर 100एचपी पंप मोटर की स्थापना की गई है। इसके स्थापित होने से टंकी को भरने में घंटो का समय व्यतीत होता था अब वह शीघ्र ही भराकर नागरिकों को समय पर जलापूर्ति हो सकेगी।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने पार्वती नदी स्थित निर्मित इंटेकवेल पर 100एचपी पंप मोटर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। उक्त पंप मोटर का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद हिफज्जुर्रहमान भैया मियां, कमलेश जैन, डाॅ. सलीम खान द्वारा संयुक्त रूप से किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में जलापूर्ति करने के लिए पूर्व में 60एचपी की पंप मोटर स्थापित थी जो काफी पुरानी हो चुकी थी, पुरानी होने के कारण ग्रीष्म ऋतु में जलप्रदाय में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था आए दिन मोटर गर्म होकर खराब हो जाया करती थी। उक्त समस्या का स्थायी निदान करने के उद्देश्य से परिषद ने सर्वसम्मति से 60एचपी पंप मोटर के स्थान पर 100एचपी पंप मोटर स्थापित करने का निर्णय लिया जो आज पूर्ण हुआ है। नवीन 100एचपी टरवाईन पंप मोटर लगभग 17 लाख रूपये की लागत से स्थापित की गई है, जिसकी क्षमता 550 क्यूबिक मीटर की है। इस पंप मोटर के स्थापित होने से जहां पानी की टंकियों को भरने में घंटों का समय व्यतीत होता था वह अब शीघ्र ही भरकर नगर में समय पर जलापूर्ति हो सकेगी। इस अवसर पर पंप अटेंडैंट रमेश यादव, प्रहलादसिंह वर्मा, कैलाश बागवान, लाईनमेन फूलसिंह मालवीय, जितेन्द्र बुदासा, पूरणसिंह मेवाड़ा सहित नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।