Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती को कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के रूप में मनाया।*
पोरसा //भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनाया गया पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहां कुशाभाऊ ठाकरे जी का जीवन पार्टी एवं समाज के लिए हमेशा समर्पित रहा इसी वजह से आज भाजपा कार्यकर्ता उनकी जन्म जयंती को संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं एवं पूरे देश में उनका जन्म शताब्दी भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि ऐसे तपस्वी जिन्होंने पार्टी का बीज रोपित कर संगठन एवं समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर गये। ऐसे महान कर्म योगी की हम लोग आज जन्म जयंती मना रहे हैं हम सब कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलना है इस अवसर पर राजकुमार व्यास, मोहर सिंह तोमर ,दिलदार सिंह तोमर , मन्ना सिंह तोमर ,नगर प्रभारी साहिब सिंह तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, अरुण गुप्ता, कमल जाटव ,धीरज पचौरी, अशोक सिंह तोमर ,नरेंद्र सिंह तोमर ,जसराम गुप्ता ,अशोक गुप्ता ,योगेश शर्मा , संदीप उपाध्याय, रमाकांत शर्मा, रामरूप तोमर, गोलू गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे