Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

‘‘सरल संयोजन पोर्टल” के माध्यम से नवीन कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
ग्वालियर 03 जून 2025/ किसी के लिये भी अपने परिसर में अब बिजली का नया कनेक्शन लेना अत्यंत आसान और सुविधाजनक हो गया है। नवीन बिजली कनेक्शन के लिए अब किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रही है। नवीन बिजली कनेक्शन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना है। ऑनलाइन ही निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इसके बाद बिजली कंपनी द्वारा तय समय-सीमा में कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाता है। नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदान किये जाने के लिये मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की अत्यंत पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/fetch_samagra_detail पर उपलब्ध है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे ही उपभोक्ताओं को नवीन बिजली कनेक्शन बहुत ही कम समय में उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस सुविधा से एक ओर जहॉं उपभोक्ताओं को आसानी से बिजली कनेक्शन मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस ऑनलाइन प्रक्रिया से उपभोक्ताओं और बिजली कंपनी के समय और संसाधनों की भी बचत हो रही है।
ऑनलाइन आवेदन कर तय समय-सीमा में दिए जा रहे हैं कनेक्शन
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन के लिये मात्र दो दस्तावेज क्रमशः आवेदक का पहचान पत्र एवं परिसर के स्वामित्व या अधिवास संबंधी साक्ष्य ऑनलाइन अपलोड करना आवश्यक होता है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान प्राप्त होने तथा तकनीकी रूप से साध्य पाये जाने पर, तय समय-सीमा में कनेक्शन प्रदान किए जाते हैं। संभागीय मुख्यालय में 5 दिवस, अन्य शहरी क्षेत्र में 7 दिवस तथा ग्रामीण क्षेत्र में 15 दिवस के भीतर निर्बाध रूप से विद्युत कनेक्शन समस्त कंपनी क्षेत्र में प्रदाय किये जा रहे हैं। नवीन कनेक्शन प्राप्त करने के लिये उपभोक्ताओं को कंपनी के किसी भी कार्यालय में संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है।
कृषि पंप एवं ग्रामीण घरेलू कनेक्शन मात्र 5 रूपए में
विद्युत वितरण कंपनी ने कृषि उपभोक्ताओं को कृषि पंप के लिये एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को मात्र 5 रूपये में कनेक्शन प्रदान करने की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब तक मात्र 5 रूपये में लगभग 26 हजार कृषि उपभोक्ताओं और लगभग 12 हजार ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को कनेक्शन प्रदान किये गये हैं।
विगत दिनों कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि नवीन कनेक्शन संबंधी सुविधाओं के लिये अनधिकृत व्यक्तियों से संपर्क नहीं करें और ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के पालन में कठिनाई होने पर वे एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क में जाकर निर्धारित शुल्क मात्र 59 रूपये का भुगतान कर ऑनलाइन कनेक्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।