उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करने के लिये ई-केवायसी जरूरी
आसान है ई-केवायसी करने की प्रक्रिया, घर बैठे मोबाइल फोन से की जा सकती है ई-केवायसी
ग्वालियर 03 जून 2025/ शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करने के लिये ई-केवायसी को अनिवार्य किया गया है। ई-केवायसी करना अत्यंत आसान प्रक्रिया है। हितग्राही अपने घर बैठे स्मार्ट मोबाइल फोन के जरिए ई-केवायसी कर सकते हैं।
स्मार्ट मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर से e-KYC एप डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही https://tinyurl.com/294xckzm लिंक के माध्यम से यह एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd से Face ID डाउनलोड कर ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच