Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर 02 जून 2025 । ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम के तहत सोमवार को एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने एसी का उपयोग न करने की शपथ ली।
दरअसल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एयर कंडीशनर (एसी) के अत्याधिक उपयोग से बड़े पैमाने पर हो रहे कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण को पहुँच रहे नुकसान के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के लिए गत एक जून से एक माह के लिए एसी (एयर कंडीशनर) की सुविधा का उपयोग न करने का संकल्प लिया है। उन्होंने शहरवासियों को वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति सजग करने के लिये स्वयं एक माह तक ई-स्कूटी से चलने का फैसला भी लिया है। साथ ही शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस पुनीत पहल में शामिल होकर अपने शहर को प्रदूषण मुक्त व साफ-सुथरा बनाने के लिये आगे आएं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर की इस पहल पर सोमवार को एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने प्रतिदिन कम से कम एक घंटे के लिए एसी, कूलर की सुविधा त्यागने की शपथ लेते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मुहिम को अपना समर्थन दिया है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के आव्हान पर स्वेच्छा से एसी सुविधा का त्याग करने वालों में श्री पंकज सिंह नरवरिया, श्री केशव बाथम, श्री मेवालाल आर्य, श्री पन्‍नालाल खिरया, श्री लीलाधर कुशवाह, श्री असलम खान नेता जी, श्री अकील खान, श्री जावेद मोहम्‍मद, श्री सरवर खान उर्फ सोनू, श्री फरीद कुरैशी, श्री शैलू चौहान, श्री रवि सिंह तोमर, श्री शब्‍बीर खांन, श्री इन्‍द्रपाल, श्री रघु भदौरिया, श्री नरेन्‍द्र सिंह सेंगर, श्री अशोक शर्मा, श्री देवेन्‍द्र सिंह राठौर, श्री दीपक गौड, श्री ध्रुव गौतम, श्री ब्रजराज सिंह तोमर, श्री अजीत किरार, श्री जावेद अली (गपलू), श्री मुबीन खान, श्री अजय सिंह सेंगर, श्री राजेश सिंह भदौरिया, डॉ शुभेन्‍द्र यादव, श्री विशन सिंह बैस, श्री राजू सिकरवार, श्री सर्वेश भदौरिया, श्री मुनुआ राजावत, श्री सरदार सिंह, श्री राजू पाल, श्री बाहिद खान, श्री रामअवतार बैस, श्री सुरेंद्र चौहान, श्री छोटू सेंगर, श्री पंजाब यादव आदि शामिल हैं।