Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

योगभ्रष्ट साधक उचित लोकों से होते हुए श्रीमान के घर में जन्म लेकर अपना साधना क्रम आगे बढ़ाता है, वैराग्यवान् साधक जो योगमार्ग से भटक गए वे

गुना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

 

योगभ्रष्ट साधक उचित लोकों से होते हुए श्रीमान के घर में जन्म लेकर अपना साधना क्रम आगे बढ़ाता है, वैराग्यवान् साधक जो योगमार्ग से भटक गए वे
भी ज्ञानियों के कुल में जन्म लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही जाते है। हमें भी बिना उकताए योगाभ्यास करना चाहिए। मन को वश में करना वायु को रोकने के समान कठिन है पर अभ्यास और वैराग्य से मन पर नियंत्रण कर सकते है। भगवान कृष्ण के अनुसार असंयमी मनुष्य के लिए योग दुष्प्राप्य है इसलिए संयमित रहकर योगाभ्यास करना आवश्यक है।हमें उत्साह के साथ कर्त्तव्य कर्म करते हुए भगवत् प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
उक्त आशय के अनेक सकारात्मक संदेश श्रीमद्भगवद्गीता के आत्मसंयम योग नामक अध्याय के अंतिम एकादश श्लोकों के सन्दर्भ में विगत बुधवार को गोविंद गार्डन कैण्ट स्थित शिव मंदिर पर आयोजित गीतास्वाध्याय में धर्मप्रेमीजनों ने जाने ।
सुभाषित श्री रामसिंह रघुवंशी और अमृतवचन श्री रविंद्र सिंह रघुवंशी ने
प्रस्तुत करते हुए कर्म और उसके फल के सम्बन्ध को स्पष्ट किया।
प्रेरक प्रसंग श्री राधेश्याम शर्मा ने सुनाया।इस आयोजन के यजमान श्री सुधीर हेमलता सक्सेना ने गीता भजन सुनाया ।
उल्लेखनीय है कि प्रति रविवार को वर्षों से गीता स्वाध्याय की श्रृंखला चल रही है इसके अतिरिक्त प्रति बुधवार को सायं काल 5:30 से गीताक्षेत्र मातृपुरम् अर्थात मातामंदिर कैण्ट के आसपास तथा शनिवार सायं ६:30 से गीताक्षेत्र महावीर पुरम् महावीर हनुमान मंदिर महावीर पुरा के आसपास के क्षेत्र में भी विश्व गीता प्रतिष्ठानम् गुना के तत्वाधान में गीतास्वाध्याय सत्संगों का आयोजन होता है।
विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला संयोजक रामस्वरूप सेन ने बताया कि आज शनिवार को
बलवंत नगर पार्क स्थित शिव मंदिर में सायं ६:30 बजे से गीता स्वाध्याय सत्संग का आयोजन गुना के गीता स्वाध्याय मंडल महावीर पुरम् द्वारा किया जाएगा जिसके यजमान श्री मुन्नालाल साहू रहेंगे
तथा कल नियमित गीतास्वाध्याय शृंखलाअंतर्गत
रविवार को सायंकाल 5:00 बजे से शिव मन्दिर डीईओ ऑफिस में गीता संस्कृत स्वाध्याय मंडल द्वारा
आयोजित होगा जिसके यजमान श्री हरिदत्त शर्मा ने गीताजी की गरिमामय आगवानी करते हुए सभी से स्वाध्याय सत्संग का लाभ लेने का अनुरोध किया है ।