सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – राजोद गौशाला के पास भीषण सड़क हादसा में अघात वाहन ने मारी टक्कर टक्कर इतनी भयानक थी की युवक युवती की दर्दनाक मौत हो गई और युवती का पैर कट कर लगभग 50 फिट दुर गौशाला में जा गिरा, लोग सन्न रह गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात को तकरीबन दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरदारपुर लाया गया था। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक युवती को लाया गया जिनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पुष्टि डाक्टर सचिन द्विवेदी द्वारा की गई। दोनों की सगाई हो चुकी थी। युवक लखन शांतीलाल वावता (धाकड़) आंनदखेडी व युवती अंकीता प्रकाश कांकर (धाकड़) निपावली के रूप में पहचान हुई। मृतक युवक युवती को हास्पीटल लायें लोगों के मुताबिक घटना राजोद गौ शाला की पास की है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच