Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – विश्व योग दिवस के अवसर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विशाखापत्तनम से लाइव प्रसारण सुना और योगाभ्यास किया आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है जिस पर हर भारतीय को गर्व है।यह भव्य आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रानीखेडी एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेडी पर योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और आमजन पत्रकार शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर योगाभ्यास इस आयोजन में कन्या शाला खेल प्रभारी हरीनारायण चौहान ,आत्माराम मेहता पल्लवी पगारै,नंदराम मदारीया, सुल्तान सिंह मेड़ा, प्रहलाद पाटिदार, वर्षा पवार,विशाखा दुबे,चेतन चौहान,अमन पाल, विकास व्यास,रेखा मालीवाड सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित थे। आयुष विभाग से डाक्टर दिनेश हामड, जितेन्द्र शिंदे उपस्थित थे बालक हाई सेकंडरी स्कूल योग प्रभारी राकेश बरैलीया , वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, राहुल राठोड़ प्राचार्य अनिता मेडा, परमानंद बग्गड, राधेश्याम सोलंकी, महेश सोलंकी,नेहा पाठक, सपना टॉक, राजकुमारी रतनावत, भारती जाटव, रीना रात लिया ,ओंकार चरण सहित उपस्थितजनों को विविध योग क्रियाएं, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाया। सामूहिक योगाभ्यास में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने योग को अपने जीवन में अपनाने और नियमित अभ्यास करने की प्रतिज्ञा ली।
अंत में शिक्षक राकेश बरैली ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और जीवन के संतुलन का मार्ग है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को सिर्फ एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।समापन सत्र में सभी अतिथियों और विद्यार्थियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया।कार्यक्रम का मूल उद्देश्य योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाना और उन्हें एक स्वस्थ, संयमित तथा अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।