
शोक संतप्त परिवारों से मिलकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
गुना 25 जून 2025
राघौगढ़ तहसील के ग्राम धरनावदा में विगत दिवस फार्म हाउस में बने कुएं में गाय को बचाने के प्रयास में 05 लोगों की मृत्यु की घटना पर संज्ञान लेते हुए आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया।
आज इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आज इस दौरान उन्होंने मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच कमेटी बनाने एवं एक दिवस के अंदर कारणों का पता लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। इसके अलावा उनके परिजनों को आवास, विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी कुंआ, बावड़ी में आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
आज इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, एसडीएम राघौगढ़ श्री विकास कुमार आनंद, नायब तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है