
निवाड़ी से समर्थ नायक की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पृथ्वीपुर हेलीपेड आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेट कर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीपेड पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर म.प्र.शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी नारायण सिंह कुशवाह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव पृथ्वीपुर में शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है