आष्टा/किरण रांका

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 26.06.2025 को थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र अंतर्गत खाचरोद स्थित हनुमान मंदिर से मंदिर की घंटी चोरी होने की सूचना पर अपराध क्रमांक 116/2025, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजूसिंह बघेल के निर्देशन में उप निरीक्षक सूरज परिहार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों —
1. ब्रजमोहन वर्मा पिता जमना प्रसाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सिद्दीकगंज
2. संतोष बारेला पिता स्व. प्रेमसिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिद्दीकगंज —
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खाचरोद हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों से घंटियां चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वे इन घंटियों को आष्टा में बेचते थे। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 7 चोरी गई घंटियां बरामद की गईं।
घंटियां खरीदने वाले दुकानदार गौरव चन्द्रवंशी को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय आष्टा में पेश किया गया है।
अन्य मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में आरोपियों से पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
उक्त कार्यवाही में इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
उनि. सूरज परिहार, सउनि(क) लोकेश नेवारे, प्र.आर. धर्मेन्द्र ठाकुर, आर. राकेश डावर, आर. सुरेन्द्र राणा, आर. राहुल मांझी, आर. राहुल चौहान, आर. अम्बालाल, आर. जीवन, सै. राकेश पाल, सै. परमानंद वर्मा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है