—
निवाड़ी से समर्थ नायक की रिपोर्ट
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में आज कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद बीज़, कीटनाशी दुकानों का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण मे निवाड़ी की बीज़ की दुकान अनुपम सीड, राय बीज़ भंडार, रामराजा बीज़ भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मूँगफली बीज़, नियम विरुद्ध भंडारण करने पर सीड कंट्रोल ऑर्डर के अनुसार बिक्री से रोक लगाई गई हैl
टीम प्रभारी श्री भारत राजवंशी ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी । जिससे कृषकों को उत्तम क्वालिटी का बीज़, दवा एवं खाद मिल सकेl बीज़ की क्वालिटी की जांच हेतु 12 बीज़ के नमूना भी लिए गए। निरीक्षण मे निवाड़ी श्री विष्णु पाटीदार, आशुतोष प्रजापति उपस्थित रहे l

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण