Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _रोटरी क्लब अपना मेघनगर की बैठक वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आगामी सत्र 25-26 के अध्यक्ष सचिव एवं उपाध्यक्ष के चयन हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए गोविंद सिंह चौहान एवं सचिव कमलेश गरवाल उपाध्यक्ष पंकज रांका को चयनित किया नवनिर्वाचित पदाधिकारी का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाइयां दी एवं आगामी सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मुझे क्लब के सभी सदस्यों ने जो जवाबदारी दी है उसके लिए आप सभी के सहयोग की अपेक्षा करता हूं और कार्यकाल के प्रथम दिन ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट वितरण एवं रक्तदान शिविर जो की रोटरी मंडल के निर्देशन में एवं साथी 1 जुलाई को डॉक्टर डे हे तो डॉक्टर का सम्मान भी रोटरी क्लब द्वारा किया जाएगा साथी ही क्लब द्वारा जो प्रकल्प चल रहे हैं इनको बेहतर करने का प्रयास करूंगा और जो स्थाई प्रकल्प चल रहे है उनमें भी आप सभी एवं नगर के दानदाताओं के सहयोग से वृद्धि करने का प्रयास करेंगे और आगामी कार्यकाल हर संभव सेवा के कार्य करने का पूरा-पूरा प्रयास कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने कर हर तरह की सेवा करने की कोशिश करेंगे आपका सहयोग ही हमें कुछ स्थान तक पहुंचाएंगे इस अवसर पर उपस्थित कमलेश गरवाल मांगीलाल नायक महेश प्रजापति पंकज रांका माया शर्मा कुसुम सोलंकी डॉक्टर किशोर नायक कांतिलाल जी नीमा भारत मिस्त्री आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी एवं आगामी कार्यकाल में पूरी तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया