Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

 

झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में इस अभियान को और तेज किया गया है। इसी कड़ी में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग थांदला श्री नीरज नामदेव के पर्यवेक्षण में थाना मेघनगर पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

आज, दिनांक 28.06.2025 को थाना मेघनगर चौकी रंभापुर पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर अवैध शराब परिवहन कर रहे एक आयशर वाहन को घेराबंदी करके पकड़ा। इस वाहन में 365 पेटी माउंट बीयर अवैध शराब जब्त की गई। वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

जब्त किये गए माल: 365 पेटी माउंट बीयर

प्रत्येक पेटी में 24 नग टीन के डब्बे थे, जिनमें प्रत्येक डब्बे में 500 एमएल बीयर भरी हुई थी। कुल मिलाकर 4380 बल्कर लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹9,12,500 है।

आयशर ट्रकजब्त ट्रक की कीमत ₹10,00,000 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मेघनगर श्री के.एल. वरकडें, चौकी प्रभारी रंभापुर श्री हरिसिंह झाला, प्रआर 10 भारत, आरक्षक 114 अर्जुन, आरक्षक 448 सौरभ, और आरक्षक 209 प्रघुमन का विशेष योगदान रहा है।