
झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालिका छात्रावास, झाबुआ में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित दो माह का ग्रीष्मकालीन समर कैंप विविध रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम होते हैं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक समय में केवल परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास भी अत्यंत आवश्यक है।
समापन अवसर पर आयोजित बाल मेले में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक कलाकृतियों का निरीक्षण संकुल प्राचार्य एवं छात्रावास अधीक्षिका द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता, सजीव अभिव्यक्ति और सजावट की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों ने भी समर कैंप से प्राप्त सीख एवं अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड प्रबंधक श्री आशुतोष राठौर ने समर कैंप के सफल संचालन हेतु छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती निर्मला भूरिया एवं अतिथि शिक्षक श्री करण मकवाना को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बच्चों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस प्रकार यह समर कैंप बच्चों के लिए कौशल विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।