नागरिक गण नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर दे सकते है जलभराव की सूचना
कटनी – वर्षा के दौरान नगर के सार्वजनिक मार्गो एवं विभिन्न बस्तियों में जलप्लावन एवं जलभराव की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अतिवृष्टि के दौरान नागरिकग ण बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर संपर्क कर जलभराव की सूचना देकर समस्या का निराकरण करा सकते है।
रविवार सुबह से रुक रुक कर हो रही वर्षा को देखते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने कंट्रोल रूम में संलग्न कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। निगमायुक्त श्री दुबे के निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा रविवार रात्रि 11 बजे कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन शिफ्ट में संलग्न कर्मचारियों को कंट्रोल
रूम में उपस्थित रहकर नागरिकों की जलभराव संबंधी प्राप्त शिकायतों से क्षेत्रीय अधिकारी एवं गठित दल के कर्मचारियों को तत्काल सूचित कर निराकरण करानें के निर्देश दिए है।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?