आष्टा/किरण रांका
लगभग पच्चीस वर्ष पूर्व आष्टा में स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के प्रथम नगर आगमन पर प्रभु प्रेमी संघ की स्थापना हुई और तब ही से गुरु पूर्णिमा, गुड़ी पड़वा , कार्तिक पूर्णिमा जैसे हिंदू धर्म के आयोजन सार्वजनिक समारोह के रूप में सम्पन्न होने प्रारंभ हुए, हिन्दू सनातन धर्म में गुरु की महत्ता को स्पष्ट करने हेतु गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है इस वर्ष का यह आयोजन दिनांक 10 जुलाई दिन गुरुवार को सुबह 8 के बजे से सुबह 10 बजे तक मानस भवन के विशाल प्रांगण में प्रख्यात संगीत कार भजन गायक राम श्री वादी की टीम के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे, गुरु तत्व की महिमा पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर के परम शिष्य पंडित वैभव भटेले भोपाल प्रवचन देंगे । प्रभु प्रेमी संघ आष्टा के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल महासचिव प्रदीप प्रगति ने आग्रह किया है कि कार्यक्रम में समय पर पधारे

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच