Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने आगामी नगर विकास की कार्ययोजना से मंत्री विजयवर्गीय को कराया अवगत
आष्टा/किरण रांका
अंचल के प्रख्यात सिद्धसंत धाम सरकार के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्री एवं भाजपा के श्रेष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय खुटालिया धाम पहुंचे, जहां उन्होंने धाम सरकार का आत्मीय अभिनंदन करते हुए जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी एवं पर्यावरण की प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। इसके पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में मंत्री श्री विजयवर्गीय का महाराणाप्रताप चौराहा पर पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरविकास की आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मंत्री श्री विजयवर्गीय को दी। अल्प समय के लिए आष्टा नगर में प्रवास कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री विजयवर्गीय उनके कट्टर समर्थक नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खां के निज निवास पर उनकी बहन के स्वर्गवास होने पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से भेंटकर सांत्वना दी। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनिलयर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भूरू खां, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षद तारा कटारिया, सैय्यद परवेज अली, उमेश शर्मा, धनरूपमल जैन, मनोहर भोजवानी, सुभाष नामदेव, राजेश बनवट, अरशद अली, आरिस अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।